कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू? जानें पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस से पूरे देश को दीवाना बना रखा है। फैंस सपना चौधरी के डांस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सपना ने 2020 में वीर साहू से शादी रचाई थी। कपल ने 2021 में पहले बच्चे का स्वागत किया था। आइए जानते हैं कि कौन हैं उनके पति।

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फैंस सपना चौधरी के डांस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सपना चौधरी काफी ज्यादा जबरदस्त डांस करती हैं, जिस कारण उनकी एनर्जी देखकर लाखों लोग दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सपना चौधरी के पति वीर साहू कौन है और वो क्या करते हैं।

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर देखकर सभी को बड़ा झटका लगा था। सपना चौधरी के पति वीर साहू के बारे में बात करें तो वह हिसार के रहने वाले हैं। वीर साहू पेशे से सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। फैंस उनके वीडियोज को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

End of Feed