Sapna Choudhary का नया गाना "Chundadi" हुआ रिलीज, डांसर के ठुमके देख झूम उठे फैंस

Sapna Choudhary New Song Released: हरियाणा डांसर सपना चौधरी का नया गाना चुंदड़ी सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। ऐसे में उनके नए गाने का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। इस खास रिपोर्ट में देखिये गाने का मजेदार वीडियो।

Sapna Choudhary New Song Released: बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी सपना चौधरी अक्सर अपने डांस और गाने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी के साथ उन डांस के आज भी सभी लोग कायल है। उनके गजब के डांस और गानों में उनकी अदाओं पर लोग फिदा है। ऐसे में हर कोई उनके नए गाने के लिए आंखें बिछाए बैठा रहता है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। डांसर का अपकमिंग सांग चुंदड़ी सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है।

Sapna Choudhary New Song Chundadi Released

हरियाणा की आन बान और शान सपना चौधरी (Sapna Choudhary) दुनिया भर में अपने डांस के लिए मशहूर हैं। डांसर का हरयाणवी गाना चुंदड़ी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। गाने को संगीत आरके क्रू ने दिया है। जबकि गाने के बोल बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं। इस गाने पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में सपना चिउड़ारी के लटके झटकों ने गाने में जान डाल दी है। साथ ही लुक की बात करें तो हरयाणा के फोक ड्रेस उनपर काफी सूट कर रही है।

End of Feed