Sapna Choudhary Latest Pics: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। इस बीच सपना चौधरी ने एक बार फिर से अपने फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। सपना चौधरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। तस्वीरों में सपना चौधरी का लुक देख फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...
pic credit- sapna choudhary instagram
सपना चौधरी ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर
हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फोटोज में सपना चौधरी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सपना का ये लुक देख फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं। सपना चौधरी की फोटोज को लोग बार बार देख रहे हैं। सपना चौधरी की इन तस्वीरों पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'सपना मैडम आप बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेसेस से ज्यादा खूबसूरत लगती हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हरियाणा में सपना चौधरी का सिक्का चलता है।' इसी तरह से सपना चौधरी पर लोग प्यार बरसा रहे हैं।
चर्चा में रहती हैं सपना चौधरी
जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी ने सलमान खान के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में धमाल मचाया था। इस शो की वजह से ही सपना चौधरी को असल पहचान मिली थी। सपना चौधरी ने डांस की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सपना चौधरी ने अपने डांस से जबरदस्त नाम कमाया। सपना चौधरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है। उन्होंने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है।
