'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट', Sapna Choudhary से तलाक के बीच Veer Sahu का धमाका, इंस्टाग्राम से गायब हुईं एक्ट्रेस

Sapna Choudhary Deleted Instagram Account: सपना चौधरी और वीर साहू से जुड़ा शॉकिंग अपडेट आया है। सपना इंस्टाग्राम से गायब हो गई हैं। इसी बीच वीर साहू ने नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान किया है।

Sapna Choudhary Deleted Instagram Account: हरियाणवी इंडस्ट्री सुपरस्टार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही सपना ने अपने पति वीर साहू (Veer Sahu) से तलाक लेने का ऐलान किया है। सपना ने साफ शब्दों में कहा था कि वह किसी की पत्नी, चाची, काकी बनकर नहीं रह सकती हैं और उन्हें अपने लिए कुछ करना है। सपना चौधरी के इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसी बीच शॉकिंग कदम उठाया है। तलाक की खबरों के बीच सपना चौधरी इंस्टाग्राम से गायब हो गई हैं। सपना का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट दिखाया जा रहा है और ये तब नोटिस किया गया, जब वीर साहू के एक म्यूजिक वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi के घर जश्न का माहौल, 6 महीने के हुए जुड़वां बेटे, सामने आईं फोटोज को देख उछला फैंस का मन

veer sahu-sapna choudhary

veer sahu-sapna choudhary (photo credit- instagram)

    वीर साहू के नए म्यूजिक वीडियो की चर्चा

    सपना चौधरी के एक्स पति वीर साहू ने तलाक की खबरों के बीच म्यूजिक वीडियो का ऐलान किया है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'प्रिंस एंड प्रॉस्टिट्यूट' है। वीर साहू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बिना शर्ट के खड़े हैं और एक लड़के ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है। इस पोस्टर में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन पोस्टर को काफी रॉयल अंदाज में बनाया गया है, जिससे साफ है कि गाने की कहानी एक राजा की होगी। इस पोस्टर पर वीर साहू के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है। हर कोई इस पोस्टर के टाइटल को सपना चौधरी से जोड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'भाई सपना चौधरी को टारगेट कर रहे हो क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे, क्या?! यह एल्बम रिलीज करने की क्या ही टाइमिंग है। एकदम बेहतरीन सिनेमा।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'नंगा कर...', Love Gill और Arishfa Khan की जंग से हिला पूरा घर, कैरेक्टर पर उछाला कीचड़

      सपना चौधरी के क्यों किया अकाउंट डिलीट

      वीर साहू के इस पोस्टर के सामने आने के बाद ही नोटिस किया गया कि सपना चौधरी इंस्टाग्राम से गायब हो गई हैं। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सपना ने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बनाई है। ऐसे में अब फैंस जल्द से जल्द सपना की तरफ से सफाई की मांग कर रहे हैं।

      sapna choudhary instagram account deleted (photo credit- instagram)

      तलाक पर क्या बोली थीं सपना चौधरी

      सपना चौधरी ने तलाक का ऐलान एनएमएफ न्यूज से बातचीत में किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था, ‘जब तक सब ठीक था, हम साथ थे। जब चीजें ठीक नहीं रहीं, तो हम अलग हो गए। मुझे लगता है कि जो कुछ भी हुआ, उसे या तो सामने वाला समझ सकता है या फिर मैं। अगर कोई तीसरा अपनी राय, विचार या दखलंदाजी लेकर बीच में आता है, तो वह गलत होगा। शादी दो लोगों का रिश्ता है और वह रिश्ता हमारा था। हमें क्या करना है, इसका फैसला हम आपस में करेंगे। या तो मैं उन्हें बताऊंगी या फिर वो मुझे बताएंगे. बस इतना ही।’

      End Article
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

      End of Feed