Sapna Choudhary Song Kaamini: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना कामिनी रिलीज होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है। सपना के इस गाने को अब तक 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना के गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस नए गाने में सपना चौधरी अलग अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका डांस वाला अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। सपना लहंगा चोली पहने कातिलाना डांस मूव दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने को मीनाक्षी पांचाल ने आवाज दी है जबकि आमीन बरोडी ने गाने को लिखा है।
Sapna Choudhary Haryanvi Song Kaamini viral on internet
बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। पहले वह हरियाणा में ही डांस परफॉर्म करती थीं लेकिन अब देशभर में उनके कार्यक्रम होते हैं और उनकी एक झलक पाने को लाखों की भीड़ आती है। उनका हर गाना लाजवाब है और झुमाकर रख देता है।
