Radha Krishna: The True Love Story: निर्माता दिनेश सिंह ने की फिल्म 'राधा कृष्ण – द ट्रू लव स्टोरी' की घोषणा

Radha Krishna: The True Love Story: प्रसिद्ध निर्माता दिनेश सिंह ने अपनी नई फिल्म "राधा कृष्ण – द ट्रू लव स्टोरी" की आधिकारिक घोषणा की है। यह फिल्म भगवान राधा और कृष्ण के पवित्र प्रेम की अनसुनी कहानी को पहली बार विश्व के सामने लाने का प्रयास करेगी।

Radha Krishna: The True Love Story: प्रसिद्ध निर्माता दिनेश सिंह ने अपनी नई फिल्म "राधा कृष्ण – द ट्रू लव स्टोरी" की आधिकारिक घोषणा की है। यह फिल्म भगवान राधा और कृष्ण के पवित्र प्रेम की अनसुनी कहानी को पहली बार विश्व के सामने लाने का प्रयास करेगी। फिल्म का उद्देश्य उस प्रेम कथा को उजागर करना है, जिसका अंत आज तक अधिकांश लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। दिनेश सिंह, जो वर्षों से आधी आबादी जैसे अवार्ड समारोह का सफल आयोजन कर रहे हैं, इस फिल्म के माध्यम से एक बार फिर से भारतीय सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ने जा रहे हैं। निर्देशक संतोष बादल, जो अब तक कई फिल्मों और हजारों टीवी सीरियल्स का निर्देशन कर चुके हैं, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व करेंगे।

Entertainment News

Entertainment News

संतोष बादल ने लंदन से एनीमेशन डिग्री प्राप्त की है और वे अपनी क्रिएटिव फ्रीडम के साथ फिल्म को संवेदनशीलता के साथ पेश करने का प्रयास करेंगे। फिल्म के कैमरामैन महेश आने, जो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, इस परियोजना में अपनी छायांकन कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्वदेश जैसी बड़ी फिल्मों और कई प्रसिद्ध विज्ञापनों में काम किया है।

End of Feed