Haryanavi Star Pranjal Dahiya Viral Video: हरियाणा की मशहूर स्टार प्रांजल दहिया ने अपने गानों और अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रांजल दहिया ने कई म्यूजिक वीडियोज के जरिए यू-ट्यूब पर तहलका मचा दिया था। उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन हाल ही में प्रांजल दहिया अपने गानों या अदाओं के कारण नहीं बल्कि अपनी नाराजगी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वह एक फैन पर बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने सरेआम फैन को उनकी बदतमीजी के लिए लताड़ लगाई। प्रांजल दहिया ने फैन से ये तक कहा कि मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं तो थोड़ा हद में रहें।
फोटो क्रेडिट- प्रांजल दहिया इंस्टाग्राम, एक्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। लेकिन तभी मंच के सामने मौजूद कुछ लोग न केवल शोर कर रहे थे, बल्कि प्रांजल दहिया के साथ बदतमीजी की भी कोशिश कर रहे थे। ऐसे में प्रांजल दहिया ने उन लोगों पर नाराजगी जाहिर की। एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी कर रहे लोगों में एक बुजुर्ग भी शामिल था। ऐसे में प्रांजल दहिया ने हरियाणवी भाषा में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "तुम्हारी बहन-बेटी भी खड़ी हैं तो थोड़ा ढंग से। और ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं, क्या इधर-उधर देख रहे हो। तुम्हें कह रही हूं मैं। थोड़ा कंट्रोल में रहो। मेरा अनुरोध है कि स्टेज पर न आओ। आप खुलकर एंजॉय करो, लेकिन हद में रहो।"
हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज के लिए फैंस भी उनका खूब सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये लोग कलाकार को पता नहीं क्या समझते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "पता नहीं लोगों की क्या मानसिकता है।" बता दें कि प्रांजल दहिया के कई गाने यू-ट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं, जिसमें 'मेरा बालम थानेदार', '52 गज का दामन' और 'जिप्सी' जैसे गाने शामिल हैं।
