MC Square New Song : एमटीवी हसल 2.o के विनर MC Square इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपने हटकर गाने के अंदाज से फैंस के बीच छाने वाले एमसी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास जगह बनाए हुए हैं। उनके गाने लगातार लोगों की फेवरेट लिस्ट का हिस्सा बनते जा रहे हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को उच्चाईयों पर लेकर जाने वाले सिंगर एमसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले आया उनका गाना लाड़ो हर जगह छाया हुआ है। अब हाल ही में एमसी का नया गाना आया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एमसी स्क्वायर( MC Square) ने कल नया गाना माशूका लॉन्च किया है। अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से उन्होंने यह गाना अपलोड किया है। गाने के रिलीज होते ही लाइक्स और कमेंट की लाइन लग गई। फैंस को उनका यह गाना बहुत पसंद आ रहा है और लोग इसपर रील भी बना रहे हैं। एमसी का यह गाना हरियाणा की लोकप्रिय रागनी 'चौबारे आली' के बोल से लिया गया है जिसमें एमसी के रैप का जादू बिखरा हुआ है। सिंगर के चाहने वालो को यह गाना खूब भा रहा है। गाने को एमसी स्क्वायर ने गाया है और इस म्यूजिक हितेन ने दिया है। माशूका को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखें एमसी स्क्वायर का यह गाना और बताए कैसी लगी आपको उनकी ये नई आवाज।
