'मांस खाने पर पाप लगेगा?'- अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पूछ बैठे हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma, मिला ऐसा जवाब

Masoom Sharma Got This Reply From Aniruddhacharya Over Eating Meat: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार ने मीट खाने के बारे में सवाल किया। दोनों के बीच पाप-पुण्य को लेकर खूब बात हुई।

Masoom Sharma Got This Reply From Aniruddhacharya Over Eating Meat: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अपने गानों से लोगों का खूब दिल जीता है। मासूम शर्मा के गाने केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में धूम मचा चुके हैं। अक्सर अपने गानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले मासूम शर्मा हाल ही में अपने एक सवाल के लिए चर्चा में आ गए हैं। मासूम शर्मा हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने मीट खाने के सिलसिले में सवाल किया और उनका ये सवाल पाप-पुण्य तक पहुंच गया। वहीं अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी मासूम शर्मा की हर बात का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह भी पढ़ें: 'मैं धमकी से परेशान हूं' देहरादून में हुए विवाद पर हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma ने तोड़ी चुप्पी

masoom sharma at aniruddhacharya

अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार में मासूम शर्मा ने पूछे सवाल, फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

    मासूम शर्मा (Masoom Sharma) ने अपने बेटे को दी हुई सीख के सिलसिले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से सवाल किया। उन्होंने कहा, "मैंने अपने बेटे को सिखाया है कि मांस खाना गलत है। लेकिन मैं जब युरोप के कई देशों में घूमकर आया तो वहां मैंने देखा कि माता-पिता अपने बच्चों को मांस खाने से नहीं रोकते। अगर वहां के बच्चे मांस खाते हैं तो क्या उन्हें पाप लगेगा? क्या इसमें उनकी कोई गलती है? क्योंकि उन्हें बचपन से यही सिखाया गया है।" इसपर अनिरुद्धाचार्य ने जवाब देते हुए भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति का फर्क साझा किया। यह भी पढ़ें: Haryanvi Songs Ban Controversy: अमन गिल ने मासूम शर्मा को बताया गुरु तुल्य, गाने बैन होने पर सरकार से की रिक्वेस्ट

    End of Feed