Fazilpuria Firing Incident Update: अपने तड़के भड़कते गानों से घर घर मशहूर सिंगर फाजिलपूरिया आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। राहुल यादव उर्फ फाजिलपूरिया अक्सर खुद को विवादों में पाते हैं। कुछ दिन पहले इस हरियाणवी सिंगर की जान पर मुसीबत आ पड़ी थी। सोमवार रात यानी 14 जुलाई को कुछ आज्ञात लोगों ने सिंगर हरियाणवी फाजिलपूरिया की गाड़ी पर गोलियां चला दी। शुक्र की बात ये थी कि फाजिलपूरिया की जान बच गई और सही सलामत वहाँ से निकल गए। अब हादसे के तीन दिन बाद एक शख्स ने इस फ़ाइरिंग की जिम्मेदारी ली और ये भी बताया कि आखिर ऐसा करने का कारण क्या था।
Image Source: Fazilpuria Instagram
एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर फाजिलपूरिया (Fazilpuria) पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई। सुनील सरधानिया समेत दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव ने इस हमले को अंजाम दिया था। तीनों का कहना है कि सिंगर ने उनके 5 करोड़ रुपए न्हु लौटे जिसके चलते उन्हे ऐसा करना पड़ा। साथ ही ये भी धमकी दी कि वो हर महीने सिंगर के करीबी को मार गिराएंगे। फायरिंग करने वाले लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हमला करने वाला सुनील सरधानिया रोहतक के रहने वाला है जिसके उपर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। 2014 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर सुनील विदेश भाग गया था।
दूसरा हमलावर दीपक नांदल और फाजिलपूरिया एक समय पर अच्छे दोस्त थे। दोनों ने मिलकर कई हिट सॉन्ग बनाए। तीसरा इंद्रजीत यादव एक मर्डर केस का अपराधी है। बताया जा रहा है दीपक नांदल का नाम सामने आते ही वो विदेश भाग गया। पैसों के मामले ने फाजिलपूरिया की जान को जोखिम डाल दिया। इन सब के बीच पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए एक्शन भी लेगी।
