हरियाणा सरकार ने बैन किए मासूम शर्मा के बदमाशी वाले गाने, गुस्से में लाइव आकर सिंगर ने निकाला दिल का गुमान

Masoom Sharma Songs Banned From Youtube: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के बदमाशी और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों को यूट्यूब से हटाया गया है जिसपर सिंगर का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सरकार पर निशाना साधा है। यह मामला अब आग की तरह बढ़ता नजर आ रहा है।

Masoom Sharma Songs Banned From Youtube: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुधार लाने के लिए हरियाणा सरकार ने बदमाशी और गन कल्चर पर बने गाने को बैन करने का फैसला किया है। इस कड़ी में सबसे पहले मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ( Masoom Sharma) के हिट गानों को हटाया गया है। सिंगर के हिट गानों को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस फैसले ने सिंगर को नाराज कर दिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना गुस्सा निकाला है। यह मामला अब आग की तरह बढ़ता नजर आ रहे है।

Masoom Sharma Songs Banned From Youtube

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा( Masoom Sharma ) इन दिनों मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके फेमस गाने ट्यूशन बदमाशी का, खटोला, जेल मैं कमरा जैसे बदमाशी और गन कल्चर वाले गानों को यूट्यूब से हटा दिया गया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। अपने गानों के बैन होने की वजह से मासूम शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने लाइव आकर खरी-खोटी सुनाई है।

End of Feed