Elvish Yadav on Varun Dhawan's Haryanvi accent in 'Border 2': बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' का सभी को बड़ी बेताबी से इंतजार है। मेकर्स साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को 2 दशकों के बाद दर्शकों के बीच पेश करने जा रहे हैं। 'बॉर्डर' के बाद इसके सीक्वल में भी सनी देओल की दमदार वापसी हुई है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि वरुण धवन इस मूवी में कर्नल होशियार सिंह दहिया पीवीसी की भूमिका में दिखाई देंगे। इस मूवी में वरुण धवन के हरियाणवी लहजे को देख 'बिग बॉस ओटीटी' विनर एल्विश यादव ने अभिनेता की जमकर तारीफ की है।
Pic Credit: Instagram
एल्विश यादव को पसंद आया वरुण धवन का हरियाणवी लहजा
कंटेंट क्रिएटर और 'बिग बॉस ओटीटी' विनर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण धवन की तारीफ की। एल्विश ने बताया कि वो खुद भी एक हरियाणवी हैं और उन्हें वरुण धवन का लहजा बहुत पसंद आया है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर देखा और मुझे गाने और सनी पाजी बहुत पसंद आए। वरुण भाई एक हरियाणवी का किरदार निभा रहे हैं। उनका लहजा एकदम परफेक्ट है। फिल्म में वह एक जाट की भूमिका में हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं!'
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश यादव का वीडियो रीपोस्ट किया और लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद एल्विश भाई। आपका भी काम देख के बहुत मजा आता है।' बताते चलें 'बॉर्डर' 1971 में हुए इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
