Badshah Video: सिंगर-रैपर बादशाह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बादशाह का विवादों से गहरा नाता रहा है। अब एक बार फिर से वो विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में उनका नया गाना टटीरी रिलीज हुआ। इस सॉन्ग में कई विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर बवाल काफी बढ़ गया है। पंचकूला पुलिस ने उनके खिलाफ एफआयआर भी दर्ज की है। इस बीच बादशाह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।
pic credit- instagram
बादशाह का वीडियो आया सामने
सिंगर-रैपर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी गाने टटीरी के आपत्तिजनक बोलों और वीडियो को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि गाना सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। 40 साल के बादशाह ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि इसके बोल और विजुअल्स ने खासकर हरियाणा के लोगों को बहुत दुख पहुंचाया है। सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो मुझे जानते हैं, वे जानते हैं कि मेरी पूरी पहचान हरियाणा से जुड़ी है। मैं एक गर्वित हरियाणवी हूं।'
बादशाह ने मांगी माफी
सिंगर बादशाह ने आगे कहा कि उनका इरादा कभी भी हरियाणा की किसी महिला या बच्चे को नीचा दिखाने का नहीं था। उन्होंने बताया, 'मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां गाने में कॉम्पिटिशन दिखाने के लिए ऐसे बोल इस्तेमाल होते हैं, लेकिन ये कभी महिलाओं या बच्चों के लिए नहीं थे। मैंने हमेशा हरियाणा की संस्कृति को ऊपर उठाने की कोशिश की है। अगर किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मुझे हरियाणा का बेटा मानकर माफ कर दें।' बता दें कि शुक्रवार को पंचकूला के एक निवासी की शिकायत पर पुलिस ने बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
