Anjali Arora New Haryanvi Song: लॉक अप फेम एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा( Anjali Arora) ने हरियाणवी गानों में एंट्री मारी है। सोशल मीडिया पर छाने के बाद अंजली अरोड़ा अब हरियाणवी सॉन्ग्स में अपना जलवा दिखाने आ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना रिलीज हुआ है। यह गाना डीजे पर छाया हुआ है, अंजली अरोड़ा ने इस गाने में हरियाणवी डांस किया है। उनके डांस को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं और कह रहे हैं कि इसने तो सपना चौधरी( Sapna Choudhary) को फेल कर दिया।
अंजली अरोड़ा का नया गाना 'चाल मटकनी' इन दिनों छाया हुआ है। चाल मटकनी गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसे राज मवार ( Raj Mawar) ने आवाज दी है। अंजली अरोड़ा ने गाने में धांसू डांस किया है, लाल रंग का घाघरा पहनकर अंजली अरोड़ा जोरदार ठुमके लगा रही है। गाने के बोल अनिल प्रेमनगरिया ने लिखे हैं, इसे म्यूजिक गुलशन म्यूजिक( Gulshan Music) ने दिया है। गाने को अपलोड प्राइम रिकार्ड हरियाणवी ने किया है। गाने पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं, अंजली अरोड़ा का यह अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने पर जमकर रील बनाई जा रही है। अंजली अरोड़ा के इस डांस को फैंस खूब कॉपी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।
