'चंदू चैंपियन' को मिली धीमी शुरुआत पर Kabir Khan का छलका दर्द, कार्तिक आर्यन को लेकर कही ये बात

Kabir Khan on Chandu Champion: 14 जून को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) से मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म पहले दिन धांसू ओपनिंग लेगी। फिल्म को मिली धीमी शुरुआत पर अब निर्देशक कबीर खान ने अपना रिएक्शन दिया है।

Kabir Khan on Chandu Champion: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) को बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत मिली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.40 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं की उम्मीद थी कि 'चंदू चैंपियन' पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 दिनों के अंदर फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 'चंदू चैंपियन' को मिली धीमी शुरुआत पर अब निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Kartik Aaryan and Kabir Khan

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कबीर खान ने 'चंदू चैंपियन' को मिली धीमी शुरुआत पर कहा, 'कोई भी कारण बताना जल्दबाजी होगी लेकिन कोविड के चीजों को समझ पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। ट्रेलर और गाने की यूनिटों को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को उम्मीद से कम ओपनिंग मिली है। लग रहा था कि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलेगी लेकिन जैसा हम चाहते थे वैसा नहीं हुआ।'

End of Feed