Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: खास बड़ी ओपनिंग नहीं लेगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, इतना होगा बिजनेस

Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 4 से 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है।

Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस शरवरी की फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) आज यानी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी के ट्रेलर और सॉन्ग्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि दर्शक फिल्म को देखने के लिए जोरों-शोरों से एडवांस बुकिंग करा रही थी। इस मूवी की रिलीज से पहले 18 हजार से ज्यादा टिकट बिकीं थीं। एडवांस बुकिंग को देखते हुए अब फिल्म के पहले दिन के अनुमानित आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी।

Ayushmann Khurrana and Sharvari's Yeh Prem Moh Liya

'ये प्रेम मोल लिया' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'ये प्रेम मोल लिया'

'ये प्रेम मोल लिया' ने आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों के मुकाबले बेहतर एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक 'ये प्रेम मोल लिया' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 6 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। हालांकि यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। हालांकि फिल्म की असली सफलता दर्शकों के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में पहली बार आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी। सूरज बड़जात्या की फिल्मों को पारिवारिक दर्शकों के बीच खास पहचान मिली है। ऐसे में फिल्म को फैमिली ऑडियंस का साथ मिलता है तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इस मूवी में अनुपम खेर, शक्ति कपूर, शाद रंधावा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे और सुरभि तिवारी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed