जापान में क्यों बुरी तरह फ्लॉप हो गई Ranveer Singh की धुरंधर?

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन जापान में दर्शकों का साथ नहीं मिला। आखिर सुपरहिट फिल्म वहां क्यों फ्लॉप हो गई? जानिए इसकी बड़ी वजह।

Dhurandhar Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar ) ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया और यह साल 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म को जापान में भी रिलीज किया और वहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी। लेकिन जापानी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ब्लॉकबस्टर साबित हुई यह फिल्म जापान में क्यों फ्लॉप हो गई? आइए जानते हैं इसकी बड़ी वजह। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक)

ranveer singh Dhurandhar Movie

जापान में क्यों फ्लॉप हुई धुरंधर? (pic credit-dhurandhar)

जापान में क्यों फ्लॉप हुई धुरंधर?

इस बारे में Variety India ने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श से बात की। उनका का कहना है कि जापान में फिल्म का कमजोर प्रदर्शन इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता पर कोई असर नहीं डालता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'बाहुबली 2' भी चीन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके बावजूद वह दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर रही। उनके मुताबिक, हर फिल्म हर देश में सफल नहीं हो सकती और एक-दो बाजारों में कमजोर प्रदर्शन से फिल्म की कुल सफलता कम नहीं हो जाती। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला का मानना है कि 'धुरंधर' जापान में इसलिए नहीं चल सकी क्योंकि फिल्म की कहानी वहां के दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। उन्होंने बताया कि जापान में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि उनमें भावनात्मक कहानी या सांस्कृतिक जुड़ाव था।

End of Feed