Welcome to the Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन

Welcome to the Jungle box office collection day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Welcome to the Jungle box office collection day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) 26 जून को रिलीज हुई थी। ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद यह वीक डेज में भी शानदार रफ्तार पकड़े हुए है। इस मूवी की कहानी भले ही ज्यादा खास नहीं है लेकिन अक्षय सहित बाकी एक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग ने लोगों को कुर्सी से हिलने का मौका नहीं है। एक्टर्स की एनर्जी और परफॉर्मेंस की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। तो चलिए देखते हैं कि इस मूवी ने बुधवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड तेलुगु फिल्म)

Welcome To The Jungle box office collection day 6

अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री

'वेलकम टू द जंगल' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

अहमद खान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बुधवार को 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। बीते दिन इस मूवी के 9,851 शोज रखे गए थे। इस मूवी ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 104.25 करोड़ रुपये कर लिया है जबकि कुल नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 129.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' से हुई तुलना पर 'Ramayana' की टीम ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'अगर लोगों को ये चीजें...')

अहमद खान द्वारा निर्देशित 'वेलकम टू द जंगल' लोकप्रिय 'वेलकम' सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में बहुत बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, आरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे और बृजेंद्र काला सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का पहला वीकेंड बहुत अच्छा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहती है।

End of Feed