War 2 Box office Day 1: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ने ली 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग, देखें फर्स्ट डे का कलेक्शन

War 2 Box office Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी ओपनिंग डे पर हाफ सेंचुरी लगाने में सफल साबित हुई है। आइए देखें पहले दिन कमाई कितनी रही है।

War 2 Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी वाली फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंची। 'वॉर 2' की हाइप लोगों के अंदर साफ देखने को मिली। 'वॉर 2' के साथ साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत की 'कुली' भी रिलीज हुई। दोनों के तगड़े क्लैश के बाद भी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल साबित हुई है। यह आंकड़ा बेहद शानदार है। लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से 'वॉर 2' को बड़ा फायदा होने वाला है। आइए देखें 'वॉर 2' ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'War 2' Advance Booking Report Day 1

Pic Credit: IMDb

हाफ सेंचुरी लगाने में सफल साबित हुई 'वॉर 2'

Sacnilk द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि इस रेस में रजनीकांत की 'कुली' ने भले ही बाजी मार ली हो लेकिन 'वॉर 2' के लिए यह आंकड़ा भी किसी तोहफे से कम नहीं है। इस मूवी के पास ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए तीन हैं। वीक डेज में 'वॉर 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed