War 2 Box Office Collection Day 11: 'वॉर 2' की कमाई में आया उछाल, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 08:05 AM IST

War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म वॉर 2 (War 2) ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म वॉर 2 की कमाई में 11वें दिन उछाल देखने को मिला।

War 2 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के फेमस स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की लीड रोल वाली फिल्म वॉर 2 (War 2) रिलीज होने के बाद से कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म वॉर 2 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म वॉर 2 की कमाई में 11वें दिन उछाल देखने को मिला। फिल्म वॉर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हुए है।

War 2 Box Office Collection

Image Source: YRF

11वें दिन 'वॉर 2' की कमाई में आया उछाल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म वॉर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म वॉर 2 की कुल कमाई 221 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म वॉर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स ने राहत की सांस ली है।

End of Feed