Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की एक्शन-पैक्ड फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) रिलीज के बाद लगातार चर्चा में है। 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आई इस फिल्म को अब 5 दिन पूरे हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी ठीक-ठाक रहा है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स में लगातार नए आंकड़े आ रहे हैं। चौथे दिन को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई दर्ज की। शुरुआती दिनों की तुलना में थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने वीकेंड में मजबूत होल्ड दिखाया है। लेकिन 5वें दिन फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं पवन कल्याण की फिल्म ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Ustad bhagat singh Movie
ये भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh Box Office: 'धुरंधर 2' के आगे चौपट हुई पवन कल्याण की फिल्म की कमाई, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में आई गिरावट
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म उस्ताद भगत को अब 5 दिन पूरे हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन जारी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 5वें दिन को 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 62.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने चौथे दिन लगभग 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। असल और अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है।
'धुरंधर 2' ने पहुंचाया नुकसान
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म उस्ताद भगत सिंह को सबसे ज्यादा नुकसान रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से पड़ रहा है। फिल्म धुरंधर अब तक इंडिया में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
