Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: आदर्श-शनाया की फिल्म ने दर्ज कराई भारी गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव और एक्ट्रेस शनाया कपूर की सर्वाइवल ड्रामा 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन गिरता ही जा रहा है। रविवार को इस मूवी ने बेहद निराशाजनक कमाई की है।

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) 13 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 3 दिन हो गए हैं। दर्शकों की ओर अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी 'तू या मैं' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में असफल रही है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का बिजनेस भी नहीं कर पाई है। तो चलिए आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर के टोटल कलेक्शन की ओर एक नजर डालते हैं।

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3

Pic Credit: Instagram

3 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'तू या मैं'

बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) ने पहले दिन 60 लाख रुपये और दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसके कलेक्शन में भरी गिरावट देखी गई। रविवार को फिल्म ने केवल 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 2.70 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है। हालांकि 'तू या मैं' 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ी होने से चूक गई शाहिद-त्रिप्ती की फिल्म, देखें आंकड़े)

End of Feed