TMMTMTTM Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर रेंगती दिखी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, खाते में आए चिल्लर

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का हाल बॉक्स ऑफिस पर आए दिन खराब होता नजर आ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि फिल्म को चिल्लरों से काम चलाना पड़ रहा है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने अपने रोमांटिक कॉमेडी जेनर से लोगों का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी ये कोशिश खास सफलत होती नजर नहीं आ रही है। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का बॉक्स ऑफिस पर भी हाल दिन पर दिन बदतर होता जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि अब फिल्म 1 करोड़ रुपये कमा पाने के भी काबिल नहीं रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

tu meri main tera main tera tu meri (2)

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) ने 11वें दिन कुल 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म दूसरे रविवार ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स नजर आई। हालांकि ये मूवी का अर्ली एस्टिमेट है, ऐसे में आगे चलकर आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 7.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं बीते दिन फिल्म के लिए सिनेमाघरों में केवल 18.19 प्रतिशत ऑक्युपेंसी ही दर्ज की गई थी। बता दें कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की अब तक की कमाई महज 32 करोड़ रुपये ही हो पाई है।

End of Feed