बॉक्स ऑफिस

Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office: यश की 'टॉक्सिक' हुई बुरी तरह ढेर, 'हनुमान अंश' ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़ा घमासान देखने को मिल रहा है। जबरदस्त क्रेज के बाद भी 'टॉक्सिक' ठंडी पड़ चुकी है तो वहीं 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।

Image

Toxic और Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर किया ऐसा परफॉर्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में अग्नि परीक्षा दे रही हैं। "आवारापन 2' के हिट होने के बाद 'टॉक्सिक' फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह काफी था। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद ही ये उत्साह ठंडा पड़ता ही चला गया। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करने वाली 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) आजकल इतना छाई हुई है कि लोगों की जुबान पर तो फिल्म की तारीफ है ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी के जलवे देखने लायक हैं। वहीं आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 'टॉक्सिक' (Toxic) और 'हनुमान अंश' की कमाई से रूबरू कराएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "तो यश से डर क्यों रहे हो...", Toxic एक्टर की मां ने Allu Arjun के पिता पर साधा निशाना, दिया करारा जवाब

यश की 'टॉक्सिक' हुई ढेर

यश ने 'टॉक्सिक' (Toxic) के साथ लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर एंट्री की थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट काफी थी। लेकिन दो हफ्ते में ही मूवी की कमाई बुरी तरह गिर गई है। बीते दिन 'टॉक्सिक' ने महज 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में 22.5 प्रतिशत ही दर्ज की गई। ऐसे में मूवी ने भारत में जहां 241.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि वैश्विक स्तर पर मूवी की कुल कमाई 331 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लेकिन जिस हिसाब से 'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट नजर आई, उसे देख ये कहना मुश्किल है कि फिल्म अपना बजट पूरा कर भी पाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie BO Collection Day 1: कालीन भैया की भौकाली ने पर उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ कमाई से खोला खाता

'हनुमान अंश' का दिखा जलवा

फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन अब इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि यश की 'टॉक्सिक' भी इसके आगे ढेर हो गई है। बीते दिन 'हनुमान अंश' फिल्म ने 10 करोड़ रुपये काा कलेक्शन किया। मूवी को 5 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, वहीं फिल्म की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में 47 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 82.88 करोड़ का नेट और 97.77 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article