बॉक्स ऑफिस

Mirzapur: The Movie BO Collection Day 1: कालीन भैया की भौकाली ने पर उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ कमाई से खोला खाता

Mirzapur: The Movie Box Office Collection Day 1: ओटीटीटी पर तूफान मचाने के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' अब बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। मूवी ने पहले दिन ही डबल डिजिट के साथ अपना खाता खोला है।

Image

Mirzapur: The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mirzapur: The Movie Box Office Collection Day 1: ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब 'मिर्जापुर' ने बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ दिये हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। सिनेमाघरों से जुड़े कई वीडियोज भी वायरल हुए, जिसमें 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) को देख लोग थिएटर में सीटियां और तालियां बजाते नजर आए। वहीं अब ये उत्साह फिल्म के पहले दिन की कमाई में भी देखने को मिल रहा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ खाता खोला है, जिससे लोगों में फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Twitter Review: एक्शन पर फिदा हुए फैंस, किसी ने निकाली कमी तो कोई हुआ भौकाल का दीवाना

    'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 24.75 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म को बीते दिन 11,135 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं सिनेमाघरों में फिल्म के लिए करीन 42.7 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये है। 'टॉक्सिक' और 'हनुमानअंश' जैसी मूवीज के बीच 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाकर रख दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां 24.60 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी भाषी 'मिर्जापुर: द मूवी' ने की है तो वहीं तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने 0.15 करोड़ रुपये खाते में जुटाए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर

      बता दें कि 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल का किरदार तो हमेशा से चहीता रहा ही है। वहीं इस बार मूवी में रवि किशन ने भी धमाकेदार एंट्री की है। उनके किरदार ने 'मिर्जापुर: द मूवी' में जान फूंकने का काम किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी पारी खेलने में कामयाब होती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article