Toxic box office collection day 9: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 101 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी। पहले दिन के बाद इस मूवी की कमाई हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती जा रही है। बड़े बजट और पैन-इंडिया रिलीज के बावजूद फिल्म वीक डेज में हर दिन 10 करोड़ रुपये भी कमा नहीं पा रही है। रिलीज के नौवें दिन भी 'टॉक्सिक' की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखते हैं गुरुवार के दिन इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Rohed Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rohed Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स )
9वें दिन इतना रहा 'टॉक्सिक' का कलेक्शन
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश स्टारर 'टॉक्सिक' ने पहले दिन भारत में 101 करोड़ नेट और 120 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसके साथ ही यह इस साल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी। हालांकि पहले दिन की जबरदस्त कमाई के बाद फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रात 10 बजे तक 'टॉक्सिक' ने गुरुवार को 3.46 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह मूवी भारत में अभी तक 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: साथ में फ्लाइट लेते दिखे Samay Raina और Medha Shankr, डेटिंग की खबरों ने पकड़ा जोर)
2 करोड़ की फिल्म ने दी 'टॉक्सिक' को दी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक और फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। महज करीब 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने गुरुवार को 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को करीब 7.61 करोड़ का कलेक्शन किया, जो 'टॉक्सिक' की कमाई से लगभग दोगुना है। 'हनुमान अंश' एक भक्ति आधारित फिल्म है, जो नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी पर आधारित बताई जा रही है। बिना किसी बड़े स्टार के रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन 'टॉक्सिक' के मुकाबले चर्चा में आ गया है।
