Toxic Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई यश की फिल्म, खाते में आए इतने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के कारण इन दिनों बड़े पर्दे पर छाए हुए हैं। लेकिन रिलीज के बाद से लगातार मूवी की कमाई घट ही रही है।

Toxic Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। यश की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बड़े पर्दे पर आए चार दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन जिस तरह का क्रेज टॉक्सिक को लेकर लोगों के मन में था, अब वो फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। 'टॉक्सिक' ने पहले दिन भले ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये की पारी खेली थी। लेकिन रिलीज के बाद से लगातार चारों दिन मूवी की कमाई में गिरावट ही दर्ज की गई है। जहां पहले 'टॉक्सिक' को रक्षाबंधन पर लोगों का भाव नहीं मिला, वहीं शनिवार के लिटमस टेस्ट में भी यश की फिल्म फेल हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'उन्होंने मुझे गाली दी थी'- Salman Khan संग विवाद पर Subhash Ghai ने तोड़ी चुप्पी

Toxic को चौथे दिन लगा झटका (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'टॉक्सिक' के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो मूवी ने बीते शनिवार को 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को 17,612 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में भारत में 'टॉक्सिक' का कुल ग्रॉस कलेक्शन जहां 227.50 करोड़ रुपये है तो वहीं नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ रुपये है। इससे इतर विदेशों में 'टॉक्सिक' ने चौथे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की कुल कमाई वैश्विक स्तर पर 254.75 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। बता दें कि बीते दिन सिनेमाघरों में टॉक्सिक की 24.3 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। वहीं तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 9.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

लोगों की उम्मीदों पर 'टॉक्सिक' ने फेंरा पानी?

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। 'केजीएफ 2' के बाद से ही लोग यश के नए अवतार को देखने के लिए बेताब थे। वहीं इसके ट्रेलर ने भी लोगों के मन में फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा दिया था। लेकिन रिलीज के बाद से ही लोगों का क्रेज घटता चला गया। दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी समझ से परे है। साथ ही जो चीजें उन्हें ट्रेलर में देखने को मिलीं, फिल्म में वो बात है ही नहीं।

End of Feed