They Call Him OG Box Office Day 1: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ के बेहतरीन एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) 25 सितंबर के दिन रिलीज हो गई है। इस मूवी का ट्रेलर लोगों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं। बीते दिन 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर जो एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स सामने आई थी उनके मुताबिक इसने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म पहले दिन दुनिया भर में धमाकेदार ओपनिंग लेने के लिए तैयार है।
Pic Credit: IMDb
ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी'
पवन कल्याण की नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' पहले दिन दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। एडवांस बुकिंग के रुझान देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने फिल्म की टिकट का प्राइस बढ़ाने की रिक्वेस्ट को कैंसिल कर दिया था। इससे आखिरी समय में एडवांस बुकिंग पर असर पड़ सकता है। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिक्म 'दे कॉल हिम ओजी' 150 करोड़ रुपये से शुरुआत कर सकती है।
पवन कल्याण के साथ इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी से इमरान हाशमी ने अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। फिल्म में सुजीत, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी और हरीश उथमन लीड रोल में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन कल्याण की इस मूवी का बजट 250 करोड़ रुपये के लगभग बताया जा रहा है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
