The Vvaan Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) आज यानी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में मेकर्स द्वारा रिलीज कर दी गई है। इस मूवी का क्रेज लोगों के अंदर साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। अब अगर इस मूवी की एडवांस बुकिंग को देखकर बात की जाए तो यह पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। तो चलिए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: Komal Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फैमिली से दूर करने के लिए...')
इतने करोड़ रुपये कमाएगी 'द वन' (Pic Credit: Insatgram)
पहले दिन इतनी ओपनिंग लेगी 'द वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने रिलीज पहले लगभग 6 करोड़ रुपये तक की एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से आने वाले रिव्यू के बाद फिल्म के कलेक्शन बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन 6 से 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अब सभी की नजर फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: The Paradise Box Office Day 1: करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी नानी की फिल्म, पेड प्रीव्यूज के साथ कमाए इतने करोड़)
सिद्धार्थ-तमन्ना की फ्रेश जोड़ी मचाएगी धमाल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पहली बार फिल्म 'द वन' में नजर आने वाली है। दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचा सकती है। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में छठ पूजा के महत्व को भी दिखाया जाएगा। इस मूवी में सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी, मिलिंद गुणाजी और अवतार गिल को अहम रोल में देखा जाएगा। इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का भी जलवा बरकरार है। ऐसे में अब 'द वन' के बॉक्स ऑफिस पर सभी की नजर रहने वाली है।
