The Raja Saab Box Office Day 9: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए आज 9 दिन हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों को ओर से खास रिव्यू ना मिलने का असर 'द राजा साब' की कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है। दूसरे वीकेंड में उम्मीद थी कि यह अच्छा कलेक्शन करने में सफल रहेगी लेकिन इसका और भी बुरा हाल देखने को मिल रहा है। तो चलिए देखते हैं प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने 9वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।
Pic Credit: X
'द राजा साब' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) ने दूसरे शनिवार को केवल 2.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 136.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। हर गुजरते दिन के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स के हाथ-पांव फूल रहे हैं। अगर यह फिल्म अपने बजट को क्रॉस करने में असफल रहती तो निर्माताओं को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के हरियाणवी लहजे को देख कायल हुए एल्विश यादव, बांधे तारीफों के पुल
मारुती के निर्देशन में बनी प्रभास (Prabhas) की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) में संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, अनुपम खेर, ब्रह्मानंदम, योगी बाबू और जरीना वहाब सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस मूवी को टीजी विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।
