The Goat Life is a survival drama starring Prithviraj in the lead.
The Goat Life Box Office Collection Day 6 : पृथ्वीराज सुकुमारन( Prithviraj Sukumaran) स्टार मूवी 'द गोट लाइफ' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बड़े पर्दे पर छाई हुई है और फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो रही है। गोट लाइफ कि रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ आने वाले वीकेंड पर यह कमाई बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने भारत के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में भी झंडे गाड़े हैं। आइए आपको बताते हैं छठे पांचवें दिन कितनी कमाई हुई।
ब्लेसी निर्देशित फिल्म आदुजीविथम- द गोट लाइफ को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं। फिल्म ने पहले दिन जहां 7.6 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन, इसने अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 6.25 करोड़ और जोड़ लिए। तीसरे दिन, आदुजीविथम ने भारत में मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में 7.75 करोड़ की शुद्ध कमाई की। फिल्म ने चौथे और पांचवें दिन क्रमश: 8.7 करोड़ और 5.4 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं छठे दिन पृथ्वीराज की फिल्म ने 4 से 5 करोड़ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म की अबतक की कमाई कुल 40 करोड़ हो गई है।
बताते चले कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ब्लेसी द्वारा निर्देशित, आदुजीविथम: द गोट लाइफ में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में हैं और यह बेन्यामिन के उपन्यास गोट डेज पर आधारित है। ब्लेसी ने इस फिल्म पर 16 साल बिताए, जिसकी घोषणा 2018 में की गई थी। यह फिल्म केरल के एक व्यक्ति नजीब की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो 90 के दशक की शुरुआत में काम की तलाश में खाड़ी में चला गया था। फिल्म उसकी यात्रा को दर्शाती है क्योंकि वह भागने और घर लौटने के लिए बेताब है।
