The Bhootnii Box Office Day 5: संजय दत्त स्टारर की हुई बत्ती गुल, निराशाजनक रही कमाई

The Bhootnii Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' (The Bhootnii) अब धीरे-धीरे फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इस मूवी की कमाई करोड़ों से सिमट कर अब लाखों में रह गई है।

The Bhootnii Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी की टक्कर अजय देवगन की 'रेड 2' से देखने को मिली थी। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश होने के बाद सबसे बड़ा नुकसान 'द भूतनी' को उठाना पड़ा है। इस मूवी की कहानी दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। संजय दत्त ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी, इसके बाद यह निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। आइए देखें 'द भूतनी' (The Bhootnii) ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

The Bhootnii Box Office Collection Day 5

कमाई में मामले में सुस्त पड़ी 'द भूतनी'

सिद्धांत सचदेव ने 'द भूतनी' का निर्देशन किया है। शुरुआत में अच्छी ओपनिंग लेने के बाद से ही इसकी कमाई में गिरावट ही देखने को मिली है। ऑडियंस के अंदर भी 'द भूतनी' को लेकर तगड़ा हाइप था लेकिन इसे लोगों का प्यार नहीं मिल पाया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'द भूतनी' की कमाई सोमवार के दिन केवल 50 लाख रुपये रही है। 5 दिनों में संजय दत्त स्टारर का कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये हुआ है।

End of Feed