The Bhootnii Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर को देखकर ऐसे लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करेगी। 'द भूतनी' की कमाई ने निर्माताओं को बेहद निराश किया है। मेकर्स को हर गुजरते दिन के साथ यह चिंता खाए जा रही है कि फिल्म अपने बजट को कैसे पार करेगी। शुरुआत वीकेंड में भी इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए ऑडियंस की बड़ी भीड़ देखने नहीं गई। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म ने बेहद ही कम कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी 'द भूतनी'!
सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनी संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन केवल 15 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.9 करोड़ रुपये हो गया है। इस मूवी को बनाने के लिए मेकर्स 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी सहित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अगर यह मूवी फ्लॉप होती है तो मेकर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
संजय दत्त की 'द भूतनी' के साथ अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' भी रिलीज हुई थी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन 95 करोड़ रुपये के करीब हो गया है। 'रेड 2' और 'द भूतनी' के क्लैश होने से संजय दत्त की फिल्म को काफी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
