Thamma Box office Day 9: नहीं रुक रही आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Thamma box office collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद भी बुधवार के दिन इस मूवी का कलेक्शन शानदार रहा है।

Thamma box office collection Day 8: दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के तेहत बनाई गई हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' (Thamma) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं। 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर निर्माताओं को खुश कर दिया था। 8 दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की यह मूवी बुधवार के दिन भी अच्छा कारोबार करने में सफल रही है।

Thamma Box office

Pic Credit: IMDb

बुधवार के दिन शानदार रही 'थामा' की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने 9वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। ऐसे में अब 9 दिनों में यह फिल्म 104.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस वीकेंड भी कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा यह मूवी उठा सकती है। 'थामा' को अपने बजट से ज्यादा कमाई करने के लिए अभी कम से कम 50 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

End of Feed