Thamma box office collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पोस्ट दिवाली के छुट्टियां होने का पूरा-पूरा फायदा 'थामा' को मिला है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की 5वीं फिल्म 'थामा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा क्रॉस कर लिया था। अब यह मूवी अपने बजट को क्रॉस करने की ओर बढ़ रही है। आइए देखते हैं इस मूवी ने गुरुवार के दिन भारत में कितने रुपये का कारोबार किया है।
Pic Credit: IMDb
गुरुवार के दिन भी 'थामा' ने की करोड़ों की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स जो वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने गुरुवार के दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। पहले दिन 24 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत करने के बाद इस मूवी के नंबर में गिरावट को देखने को मिली है लेकिन 'थामा' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर स्थिर है। अब 10 दिनों में यह मूवी 108.25 करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब रही है। आने वाले दिनों में मेकर्स को उम्मीद है कि 'थामा' अपने बजट से ज्यादा कमाई करने में सफल साबित होगी।
ये भी पढ़ें: Thamma & Ek Deewane ki Deewaniyat बॉक्स ऑफिस 'Superhits' हैं या फिर PR गेम का नायाब नमूना?
फैन्स को पसंद आई आयुष्मान-रश्मिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी
आदित्य सरपोतदार ने फिल्म 'थामा' का निर्देशन किया है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई में दिखाई दे रहे हैं। सभी एक्टर्स की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई है। इस मूवी में वरुण धवन का भी कैमियो है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये में बनाया था। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहने वाला है।
