Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Advance Box Office Collection: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कल यानी 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहली बार शाहिद और कृति साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्मी के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को अमित जोशी और अराधना शाह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना हुआ है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एडवांस कलेक्शन
Sacnilk. Com के रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 93.66 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 43250 टिकट बेची है। फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में बिकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। फिल्म में शाहिद वैज्ञानिक की भूमिका में है जो सिफरा नाम की रोबोट को बनता है। कृति फिल्म मे रोबोट बनी है। शाहिद को रॉबोट से प्यार जाता है, इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है।
फिल्म में शाहिद, कृति के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC ने फिल्म में शाहिद और कृति के किसिंग सीन पर कैची चलाई है। फिल्म से कुछ शब्दों को भी हटाने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U|A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 2 घंटे 23 मिनट की है।
