Vikrant Massey Becomes Father: 12वीं फेल फेम एक्टर विक्रांत पिता बन गए हैं। एक्टर के घर पर खुशियों से दस्तक दे दी है। विक्रांत मेस्सी की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी आधिकारिक जानकारी खुद विक्रांत मेस्सी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। विक्रांत मेस्सी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अब हम दो से एक हो गए हैं। इस खबर को सुनाते हुए हम खुशी से पागल हो रहे हैं कि हमने बेटे को जन्म दिया है। आपके शीतल और विक्रांत। विक्रांत मेस्सी की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर बाकी स्टार्स भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। इस खुशी की घड़ी में हर कोई विक्रांत को शुभकामनाएं दे रहा है।
सोशल मीडिया पर विक्रांत मेस्सी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह पोस्ट शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर अब उन्हें फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं।
Vikrant Massey: पिता बने विक्रांत मेस्सी
विक्रांत मेस्सी ने सोशल मीडिया हैंडल पर यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही चारों तरफ से उन्हें लाखों बधाएंया मिल रही हैं। यह साल विक्रांत मेस्सी के लिए खुशियों वाला रहा है। हाल ही में फिल्म 12वीं फेल के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर क्रिटीक्स का भी अवॉर्ड मिला था। जिसके बाद अब एक्टर के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखे हैं।
