Tere Ishk Mein Box office Day 1: पहले दिन बजेगा धनुष-कृति सेनॉन स्टारर का डंका, कमाई रहेगी इतने करोड़

Tere Ishk Mein Box office Day 1: आनंद एल राय के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुतबिक यह शानदार ओपनिंग लेने को तैयार है।

Tere Ishk Mein Box office Day 1: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो यह काफी शानदार रही। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म 'तेरे इश्क में' लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अब जो धनुष और कृति सेनॉन की रोमांटिक ड्रामा को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रहने वाली है।

Tere Ishk Mein Box office Day 1

Pic Credit: IMDb

पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी 'तेरे इश्क में'

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनॉन स्टारर 'तेरे इश्क में' ने टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग में लगभग 2 लाख 40 हजार से ज्यादा टिकट बेचे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 5.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूवी पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच शानदार ओपनिंग लेने को तैयार है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस के रिव्यू आने के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है। अगर यह मूवी डबल डिजिट में कलेक्शन करती है तो शनिवार और रविवार के दिन यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।

End of Feed