Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: खस्ता हुई वरुण-जान्हवी स्टारर की हालत, 50 करोड़ी होने में हुई फेल

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है। यह मूवी 8 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। 2 अक्टूबर के दिन इस रोमांटिक-कॉमेडी को मेकर्स ने रिलीज किया था। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 8 दिन हो गए हैं और अभी तक ये बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने गुरुवार के दिन बेहद निराशाजनक कमाई की है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

Pics Credit: IMDb

Sacnilk ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर जो आंकड़े साझा किए उसके मुताबिक इसने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार के दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने 8 दिनों में 40.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आने वाले दिनों में मेकर्स को उम्मीद है कि यह मूवी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को निर्माताओं ने 50 से 80 करोड़ रुपये में बनाया है। 8 दिनों में यह मूवी अभी तक अपने बजट को भी क्रॉस नहीं कर पाई है।

End of Feed