Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 7: सुस्त पड़ रही है वरुण-जान्हवी स्टारर की कमाई, आंकड़े देख चिंता में हैं मेकर्स

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 7: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल साबित होगी। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई कितनी रही है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को मेकर्स ने 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया था। इस मूवी के ट्रेलर और गानों को मिल रहे रिस्पांस को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में निर्माताओं को खुश कर देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी अभी तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई कितनी रही है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 7

Image Source: IMDb

हर दिन गिरती जा रही है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए वरुण धवन और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक इसने बुधवार के दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी 7 दिनों के अंदर 38.75 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। आने वाले दिनों में इस मूवी की कमाई में और भी गिरावट देखी जा सकती है। निर्माताओं को अब इस मूवी के 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।

End of Feed