Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के गाने और ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी 3 दिन बाकी है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। इस मूवी को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। तो चलिए देखते हैं ये मूवी अब तक कितनी टिकट्स बुक करा चुकी है।
Image Source: IMDb
शानदार ओपनिग लेगी वरुण-जान्हवी की फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने अब तक 4500 के लगभग टिकट्स बुक करा दी है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 3 दिन बाकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कई ट्रेड रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ये मूवी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में बिजनेस कर सकती है।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, रिया विज, अभिनव शर्मा, मानिनी चड्ढा और मल्लिका छाबड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) के साथ 2 अक्टूबर के दिन ही मशहूर एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' भी रिलीज होगी। इस मूवी को लेकर लोगों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 2 अक्टूबर के दिन होने जा रहे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा चैप्टर 1' के क्लैश को देखने के लिए हरकोई बेताब हैं। अब यह देखना है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराने में सफल रहती है।
