Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को रिलीज होने में बस एक दिन बाकी रह गया है। मेकर्स ने इस मूवी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंचाने के लिए 2 अक्टूबर का दिन चुना है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के अंदर एक अलग ही क्रेज दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी मेकर्स को खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी ने रिलीज से पहले कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Image Source: IMDb
रिलीज से पहले इतना हुआ वरुण-जान्हवी की फिल्म का कलेक्शन
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने अब तक 28 हजार से ज्यादा टिकट्स बेच दी हैं। इस मूवी ने 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन रिलीज पहले ही कर लिया है। अभी फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बाकी है और यह आंकड़ा और भी बढ़ने के आसार है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल साबित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का निर्माण करने में मेकर्स ने 100 से 120 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है। यह फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनाई गई है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी में सहायक कलाकारों में मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा सहित कई एक्टर्स शामिल हैं। इस मूवी का क्लैश ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' से होने जा रहा है। दोनों फिल्में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
