Border 2 Advance Booking: कब शुरू होगी बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग, सनी देओल ने वीडियो शेयर कर बताया डेट

Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने सबका दिल जीत लिया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी।

Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने मिलकर पाकिस्तान को साल 1971 के जंग में धूल चटाई थी। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

sunny deol border 2

pic credit- border 2 film

इस दिन से शुरू होगी बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बॉर्डर 2 का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सनी देओल, पाकिस्तानियों को सबक सीखाते नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी को शुरू होगी। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी होगी। जानकारों का ये मानना है कि पहले दिन फिल्म बॉर्डर 2 अच्छी ओपनिंग ले सकती है।

End of Feed