Srikanth Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' को दर्शकों और क्रिटिक्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए है। फिल्म में राजकुमार के साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। ये फिल्म दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। राजकुमार ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। एक्टर ने इस किरदार में जान फूंक दी। फिल्म की कहानी ने कई लोगों को प्रेरित किया है। फिल्म को सिनेमा लवर्स डे का फायदा मिला है।
Srikanth Collection (credit Pic: Instagram)
सिनेमा लवर्स डे के खास मौके पर फिल्म की टिकट सिर्फ 99 रुपये की थी। इसका फायदा श्रीकांत को भी मिला। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 1.83 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे शुक्रवार की कमाई तीसरे हफ्ते के सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पति वार से ज्यादा रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.85 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 13. 65 करोड़ की कमाई। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 8.9 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल मिलाकर 42. 79 करोड़ की कमाई कर ली है।
50 करोड़ का आंकड़ा जल्द करेगी पार
मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। श्रीकांत को राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही से तगड़ा कंपटीशन मिल रहा है।मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले ही दिन 6.85 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में राजकुमार के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में है। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
