बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों यानी 31 मई को दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। मलाइका और अर्जुन दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन है। अभी तक कपल ने ब्रेकअप की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन ने इस पोस्ट में लाइफ को लेकर अपनी अप्रोच बताई है। उनके पोस्ट में लिखा है, जीवन में आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला की आप अपने अतीत के कैदी या भविष्य में आने वाली चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप
मलाइका की मैनेजर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दोनों के ब्रेकअप की खबर को अफवाह बताया है। इन खबरों के बीच अर्जुन लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट
कर रहे हैं। एक्टर ने पहले पोस्ट में अपने चाचा अनिल कपूर को बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने के लिए बधाई दी है। इसके अलावा एक्टर अपनी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को शानदार रिव्यू मिलने से बहुत खुश है। एक्टर के इन पोस्ट से साफ हो गया है कि अर्जुन को ब्रेकअप की अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
मलाइका भी अपने इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि उन्हें ट्रोलर्स या लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो और उनका परिवार जानता है कि वो क्या कर रही है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।
