Savi Box Office Collection Day 1: दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर और हर्षवर्द्धन राणे की फिल्म सावी (Savi: A Bloody Housewife) राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस वजह से फिल्म सावी को तगड़ा कॉम्पिटीशन मिल रहा है। हालांकि, ऐसा लगता है कि फिल्म को सिनेमा लवर्स डे से भी थोड़ा फायदा हुआ है क्योंकि फिल्म की शुरुआती दिन की कमाई से थोड़ा इजाफा हुआ है। सिनेमा लवर्स डे की वजह से फिल्म के कई शो हाउसफुल रहे हैं। इस वजह से मेकर्स की उम्मीद से ज्यादा ही फिल्म ने पहले दिन कमाई कर ली है।
फिल्म को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म रहा है। अब यहां इस थ्रिलर एक्शन के पहले दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
सावी ने पहले दिन कितना कमाया?
सावी फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ से भी कम कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की ओपनिंग रु. 1.75 करोड़ तक हुई हैं। हालांकि फिल्म को सिनेमा लवर्स डे का फायदा जरूर हुआ है। शुक्रवार को मूवी टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये ही तय की गई है। इस बीच जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने सावी ने कहीं अधिक कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है।
