मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन 7 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑडियंस के गुड रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी का फायदा फिल्म को मिलेगा। फिल्म दूसरे दिन 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। हालांकि ये महज आंकड़े है। अर्ली ट्रेंड के अनुसार, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म 2 दिनों में कुल मिलाकर 17 से 18 करोड़ की कमाई कर सकती है।
फिल्म को मिलेगा माउथ पब्लिसिटी का फायदा
वहीं, फिल्म में राजकुमार राव भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। लेकिन परिवार की वजह से अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। परिवार वालों की मर्जी से शादी कर लेते हैं। महेंद्र को पता चलता है कि उसकी पत्नी महिमा को भी क्रिकेट में दिलचस्पी है। महिमा पेशे से डॉक्टर हैं। वो उसे क्रिकेट की ट्रेनिंग देता है। क्या महिमा क्रिकेटर बन पाएगी। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
