Sitaare Zameen Par Box Office Day 8: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से अब इंच भर दूर आमिर खान की फिल्म, जानिए 8वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Box Office Day 8: आमिर खान की फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म 21 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म ने अभी तक कितने करोड़ की कमाई की है।

Sitaare Zameen Par Box Office Day 8: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब 'सितारे जमीन पर' दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। आमिर खान की फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Sitaare Zameen Par Box Office

Sitaare Zameen Par Box Office

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में 94.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। शानिवार को फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 94.65 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि अभी इसका कलेक्शन और भी बढ़ेगा। फिल्म ने अक्षय कुमार की केसरी 2 को पीछे छोड़ दिया है। केसरी-2 ने 92.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

End of Feed