'Singham Again' Box office collection: दूसरे शनिवार को 'भूल भुलैया 3' ने चटाई अजय देवगन स्टारर को धूल, देखें आंकड़े

'Singham Again' Box office collection: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) भले ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है लेकिन दूसरे शनिवार को इस मूवी की कमाई कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' से भी कम रही है।

'Singham Again' Box office collection: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। ऑडियंस को ओर से 'सिंघम अगेन' को भरपूर प्यार मिला है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही ऑडियंस के अंदर फिल्म को देखने की हाइप बन गई थी। 'सिंघम अगेन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही है। आइए देखें ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 9वें कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again

1 नवंबर यानी दिवाली वीकेंड पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ क्लैश हुई थी। अब 'सिंघम अगेन' इस वीकेंड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर अग्रसर है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार 'सिंघम अगेन' ने दूसरे शनिवार के दिन 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर 'भूल भुलैया 3' ने दूसरे शनिवार के दिन 15.50 करोड़ रुपये का करोबार किया है। 9वें के कलेक्शन के मामले में 'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को धूल चटा दी है।

End of Feed