Shaitaan Box Office Collection Day 8: आर माधवन (R. Madhvan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की हॉरर थ्रिलर मूवी 'शैतान' (Shaitaan) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में अब तक 80 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
Shaitaan Box Office Collection (credit pic: Instagram)
फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.5 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे वीक में फिल्म को धीमी शुरुआत मिली। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अब तक 84. 25 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है।
जानें फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की
फिल्म में आर माधवन, अजय देवगन के साथ ज्योतिका, जाह्नवी बोड़ीवाला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आर माधवन ने निगेटिव रोल प्ले किया है। पहली बार विकास बहल ने हॉरर जोनर की फिल्म बनाई है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही हैं। फिल्म में सभी एक्टर्स ने शानदार काम किया है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। शैतान के अलावा अजय देवगन की मैदान समेत कई फिल्मेंं पाइपलाइन में हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
